INDIA DOPING CATEGORY : डोपिंग लिस्ट में भारत भी टॉप कैटेगरी में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA DOPING CATEGORY : India also in the top category in the doping list

नई दिल्ली। खेल की दुनिया से भारत को लेकर बड़ा अपडेट आया है। एथलेटिक्स इंटेग्रिटी यूनिट (AIU) ने भारत को अब उस कैटेगरी में डाल दिया है, जहां डोपिंग का खतरा सबसे ज्यादा माना जाता है।

पहले भारत कैटेगरी B में था, लेकिन अब उसे सीधे कैटेगरी A में शामिल कर दिया गया है। इसका मतलब साफ है कि भारतीय एथलीटों पर अब डोपिंग को लेकर और कड़ी निगरानी और सख्त नियम लागू होंगे।

AIU का कहना है कि 2022 से 2025 के बीच भारत डोपिंग मामलों में दुनिया के टॉप देशों में शामिल रहा है। वहीं वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी के प्रमुख ने भी भारत को लेकर चिंता जताई थी कि यह प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं के मामलों में लगातार चर्चा में रहा है।

हालांकि, साफ किया गया है कि इससे भारत की इंटरनेशनल खेल आयोजनों की मेजबानी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related