छत्तीसगढ़ में हुई मानसून की विदाई,बढ़ सकती है ठंड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर : देश में मानसून की विदाई हो चुकी है ,इसी के साथ छत्तीसगढ़ में भी मानसून खत्म हो गया है। हालांकि देश के उत्तर-पश्चिम इलाकों से मानसून लौटता हुआ दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ में बरसात का मौसम खत्म होने की आधिकारिक घोषणा हो गई है। 21 अक्टूबर के दोपहर बाद मानसूनी सिस्टम ने प्रदेश की दक्षिणी सीमा को पार कर लिया।जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान सितरंग की वजह से प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना अभी भी बानी हुई है। प्रदेश के बहुत से जिलों में बादल की वापसी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 अक्टूबर को दक्षिण- पश्चिम मानसून की विदाई पूरे प्रदेश से हो गई है।

प्रदेश में बढ़ेगी ठंड

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में अब ठंड बढ़ सकती है। उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आ रही है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट बने रहने की संभावना है। आगे से प्रदेश का मौसम सूखा रहने की ही संभावना बन रही है। इस बीच उत्तर अंडमान सागर, दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक निम्नदाब का क्षेत्र बना है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा भी 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए प्रबल होकर और 22 अक्टूर को अवदाब के रुप में परिवर्तित होने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related