Mobile Blast : लाइब्रेरी के पास मोबाइल ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी

Date:

Mobile Blast: Mobile phone explodes near library; chaos ensues.

Mobile Blast News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक स्टूडेंट की पैंट की जेब में रखे मोबाइल में अचानक धमाका हो गया।मोबाइल फटने से छात्र की पैंट में आग लग गई। साथी छात्र ने तुरंत आग बुझाकर दोस्त की जान बचाई। दोस्त की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र में सेंट्रल लाइब्रेरी के पास की है।

इस हादसे में छात्र झुलस गया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो गंभीर चोट आ सकती थी।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ब्लास्ट का मुख्य कारण क्या था—बैटरी में खराबी, मोबाइल का ओवरहीटिंग होना या कोई अन्य तकनीकी वजह।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related