धान मिसाई के समय बड़ा हादसा: महिला किसान की थ्रेसर में फंसी साड़ी, हुई दर्दनाक मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक महिला किसान की थ्रेसर मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई. मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊरगांव कला का है, जहां धान मिसाई का काम करते समय यह हादसा हो गया और गंभीर रूप से घायल होने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत महिला का नाम सुनैना चंद्रवंशी है. वह आज रविवार की सुबह खेत में धान मिसाई का काम कर रही थी. इसी दौरान अचानक थ्रेसर मशीन के बेल्ट में उसकी साड़ी फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतका के परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DEVENDRA VIRAL VIDEO : कुर्ता कांड में फंसे देवेंद्र!

DEVENDRA VIRAL VIDEO : Devendra trapped in kurta scandal! रायपुर।...

BHUPESH BAGHEL APPOINTED : भूपेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

BHUPESH BAGHEL APPOINTED : Bhupesh gets a big responsibility! रायपुर।...

CG COAL THEFT : फर्जी GST से कोयला खेल!

CG COAL THEFT : Coal game with fake GST! दुर्ग।...

CG CONGRESS : प्रदेश कांग्रेस ने बदली मीडिया टीम

CG CONGRESS : State Congress changed the media team रायपुर।...