RAIPUR TRIPLE TALAQ : पति ने विदेश से फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR TRIPLE TALAQ : Husband gives triple talaq to wife over phone from abroad

रायपुर. रायपुर में तीन तलाक का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसका पति कुवैत से फोन पर जुड़ा और बातचीत के दौरान तीन बार “तलाक-तलाक-तलाक” बोलकर रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया।

JASHPUR STUDENT SAFETY : जशपुर में सख्ती! महिला सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस

पीड़िता के मुताबिक, शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। पति लंबे समय से कुवैत में काम कर रहा था और परिवार से दूरी बनाए हुए था। महिला का कहना है कि 1 नवंबर 2025 को आए एक फोन कॉल ने उसकी पूरी जिंदगी बदल दी।

LALU-RABRI SECURITY UPDATE : लालू-राबड़ी ने अपनी सुरक्षा लौटाई …

महिला का आरोप है कि तीन तलाक बोलने के तुरंत बाद ससुराल पक्ष ने भी उसे “पराई औरत” कहकर घर से बाहर निकाल दिया। जब मायके वालों ने पति को समझाने की कोशिश की तो उसने उनसे भी अभद्र व्यवहार किया।

DEVENDRA VIRAL VIDEO : कुर्ता कांड में फंसे देवेंद्र!

पीड़िता का दावा है कि पुलिस शिकायत की बात कहने पर आरोपी रायपुर आया और उसके साथ मारपीट व धमकी भी दी। अब महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ANDAMAN GAS DISCOVERY : अंडमान में गैस का खजाना!

ANDAMAN GAS DISCOVERY : Gas treasure in Andaman! नई दिल्ली।...

LALU-RABRI SECURITY UPDATE : लालू-राबड़ी ने अपनी सुरक्षा लौटाई …

LALU-RABRI SECURITY UPDATE : Lalu-Rabri returned their security... रायपुर। बिहार...