BILASPUR NEWS: Startup ecosystem boosted; 243 students benefited!
BILASPUR NEWS: कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में बी-इनक्यूब और बिजनेसगढ़ के संयुक्त प्रयास से सितंबर और अक्टूबर में चार स्टार्टअप जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इनमें 243 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज और एलसीआईटी सहित विभिन्न संस्थानों में आयोजित कार्यशालाओं में विद्यार्थियों को 3D प्रिंटिंग, स्टार्टअप की प्रक्रिया और इन्क्यूबेशन सेंटर की भूमिका की जानकारी दी गई। साथ ही नए विचारों को व्यवसाय में बदलने और रोजगार सृजन के अवसरों के बारे में बताया गया।
बिजनेसगढ़ के संस्थापक डॉ. डोमेंद्र सिंह गंजीर ने कहा कि इस पहल से युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और जिले में मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में मदद मिलेगी।


