CG STUDENT PROTEST : शिक्षक भर्ती और CGPSC-2025 को लेकर अभ्यर्थियों का कैंडल मार्च

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG STUDENT PROTEST : Candle march by candidates regarding teacher recruitment and CGPSC-2025

बिलासपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और CGPSC-2025 की परीक्षा को लेकर विवाद के बीच प्रतियोगी युवाओं का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। रविवार रात बिलासपुर के गांधी चौक पर अभ्यर्थियों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। युवाओं ने परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी और देरी का आरोप लगाते हुए जल्द नई तारीख घोषित करने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे कई साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में बार-बार रुकावट आने से उनकी मेहनत और भविष्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने आरक्षण विवाद का जल्द समाधान कर शिक्षक भर्ती आगे बढ़ाने की मांग की।

आरक्षण विवाद से अटकी शिक्षक भर्ती

शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद रोक लगी है। मामला दिव्यांग अभ्यर्थियों, खासकर पूर्ण दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को आरक्षण का उचित लाभ और आवेदन का अवसर नहीं मिलने से जुड़ा है। इस विवाद के चलते परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में अनिश्चितता बढ़ गई है।

प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब आरक्षण नियमों का पालन जरूरी है, तो परीक्षा प्रक्रिया शुरू करने से पहले इसका परीक्षण क्यों नहीं किया गया। उनका आरोप है कि भर्ती में देरी से बेरोजगारी की समस्या और गंभीर हो रही है।

CGPSC अभ्यर्थियों ने भी जताई नाराजगी

कैंडल मार्च में CGPSC-2025 के अभ्यर्थी भी शामिल हुए। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और समय पर आयोजन की मांग की। युवाओं का कहना है कि बार-बार तारीखों और प्रक्रिया को लेकर अनिश्चितता से उनकी तैयारी प्रभावित होती है।

अभ्यर्थियों ने सरकार से आरक्षण विवाद का जल्द निराकरण करने, नई परीक्षा तारीख घोषित करने और भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने की मांग की है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related