CG NEWS: “कैनवास कार्निवल” कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: “Canvas Carnival” becomes a center of attraction for art lovers!

रायपुर: अविनाश मैग्नेटो मॉल एवं छप्पाक के संयुक्त तत्वावधान में 5 जून से 7 जून तक आयोजित “कैनवास कार्निवल” कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह विशेष पेंटिंग प्रदर्शनी युवा कलाकारों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को मंच प्रदान कर रही है।

 

प्रदर्शनी में छप्पाक के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया है। इसमें रिमझिम स्वैन, रोशन साहू, संस्कृति जैन, चंद्रशेखर साहू, झलक साहू, कंचन, सृष्टि गुप्ता, शुभम उरकुरकर, रिया श्रीवास, भाग्यश्री चुघ, छाया वर्मा, माइरा रहमान, पहल अग्रवाल, छाया कोहाट, किरण ध्रुव, पूर्वी साहू, संजीवनी गुप्ता, टिकेंद्र साहू एवं दुर्गा पंसारी सहित कई युवा कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया है।

 

कैनवास कार्निवल केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि रचनात्मक अभिव्यक्ति का उत्सव है, जहां दर्शकों को विभिन्न कला शैलियों और रंगों की दुनिया को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है।

 

इसके साथ ही आज से विशेष कार्यशालाओं (वर्कशॉप्स) की भी शुरुआत की गई है। इन कार्यशालाओं में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के कैनवास और अनोखे माध्यमों पर कला सृजन की तकनीकों से परिचित कराया जाएगा। यह पहल कलाकारों और कला प्रेमियों को नए प्रयोगों एवं रचनात्मक संभावनाओं को तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related