KHUDIYA RANI TEMPLE : खुड़िया रानी बनेगा टूरिस्ट हब!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KHUDIYA RANI TEMPLE : Khudiya Rani will become a tourist hub!

जशपुर. जशपुर का प्रसिद्ध खुड़िया रानी मंदिर अब सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही एक बड़ा धार्मिक और पर्यटन हब बनकर उभर सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके के विकास की तैयारी तेज हो गई है।

बगीचा विकासखंड के छिछली गांव में स्थित खुड़िया रानी मंदिर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए प्रशासन ने व्यापक योजना बनानी शुरू कर दी है। कलेक्टर रोहित व्यास ने मंदिर सेवा समिति, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा की।

बैठक में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क, पेयजल, बिजली, पार्किंग, शौचालय, मार्केट शेड और स्वागत द्वार जैसी सुविधाओं के विस्तार पर सुझाव लिए गए।

CHHATTISGARH : कोरिया में पत्नी से हैवानियत, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

कलेक्टर ने कहा कि खुड़िया रानी क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के कारण पहले से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र है। अब यहां आधारभूत सुविधाएं विकसित कर इसे प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल करने की कोशिश की जाएगी।

ग्रामीणों ने भी इलाके में साफ-सफाई, वृक्षारोपण और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की मांग रखी। प्रशासन ने स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों की मदद लेने और यूजर चार्ज व्यवस्था पर भी विचार किया है।

गौरतलब है कि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए पहले ही 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। इस राशि से मार्केट शेड, चबूतरा और सीसी अप्रोच रोड का निर्माण कराया जाएगा।

हरे-भरे पहाड़ों, प्राकृतिक गुफाओं और मनमोहक वातावरण से घिरा खुड़िया रानी मंदिर आने वाले समय में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ नेचर टूरिज्म का भी बड़ा केंद्र बन सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related