CHHATTISGARH : कोरिया में पत्नी से हैवानियत, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Brutality against wife in Korea, police arrested the accused husband.

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते ऐसी क्रूरता दिखाई, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया।

आरोप है कि युवक ने पहले पत्नी के हाथ-पैर बांधे, फिर उसका सिर मुंडवा दिया। घटना के दौरान वह लगातार गाली-गलौज करता रहा। मामला यहीं नहीं रुका, आरोपी ने महिला को अपमानित करने के लिए अपने बेटे से उसके सिर पर पेशाब तक करवा दिया।

इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद बच्चों और परिजनों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में आरोपी महिला को अपमानित करते हुए यह कहते भी दिखाई दिया कि अगर शर्म बची है तो फांसी लगा लो या ट्रेन से कटकर मर जाओ।

CHHATTISGARH NEW RULE : बाहरी डॉक्टरों को फ्री एंट्री!

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के रहने वाले जितेंद्र घसिया ने करीब 15 साल पहले तारा नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण महिला पति से अलग रह रही थी और मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी।

महिला का आरोप है कि 14 जून को पति उसे खोजते हुए वहां पहुंचा और विवाद के बाद उसके साथ यह अमानवीय हरकत की।

वीडियो वायरल होने के बाद पटना थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related