KHADGE BIG STATEMENT : मोदी और अमित शाह को 70 साल में हमने पढ़ाया, खड़गे ने केंद्र पर जमकर किया कटाक्ष

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KHADGE BIG STATEMENT: We taught Modi and Amit Shah in 70 years, Kharge lashed out at the Center

रायपुर। जांजगीर दौरे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लिए मुख्यमंत्री ने काम किया है। उनके पास अलाउद्दीन का चिराग है, जो मांगों सब मिल जाता है। इस दौरान उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के कटाक्ष का भी जवाब दिया। खड़गे कहा कि कांग्रेस वाले पूछते हैं कि 70 सालों में क्या किया? उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि मोदी और अमित शाह को 70 साल में हमने पढ़ाया है। जिन स्कूलों में वो पढ़े हैं, वो स्कूल कांग्रेस की सरकार ने बनाया है। उन्हें 70 साल में पढ़ा लिखाकर हमने मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाया है। वो कोई आक्सफोर्ट और लंदन के स्कूल में नहीं पढ़े हैं, बल्कि हमारे ही बनाये स्कूलों में पढ़े हैं। इसलिए जब वो कहते हैं कि हमने 70 साल में क्या किया, तो हम बोलतेहैं, हमने आपको पढ़ाया है, शिक्षित बनाया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के सदन में किये भाषण पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सदन में उन्होंने इतने नाटक किये, कि उन्हे तो नाटक की कंपनी में ही भर्ती हो जाना चाहिये। अविश्वास प्रस्ताव पर पूरे देश को उम्मीद थी कि वो महिला सुरक्षा पर बोलेंगे, मणिपुर की हिंसा पर बोलेंगे, लेकिन वो सिर्फ कांग्रेस पार्टी की मजाक उड़ाते रहे। खड़गे यही नहीं रूके, उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री आज हर चीज को अपना बताते हैं। नेहरू जी के कार्यकाल में जो भिलाई स्टील प्लांट बना है, कहीं उसे भी वो अपना ना बताते हैं।

खड़गे ने 15-15 लाख रुपये खाते में आने और बेरोजगारी के मसले पर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जांजगीर के मंच से ना सिर्फ विधानसभा चुनाव, बल्कि लोकसभा चुनाव का भी शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि देश में बड़े बड़े गारमेंट फैक्टरिया भी कांग्रेस ने लगायी। आज जो कपड़े वो लोग पहनते हैं, वो कपड़े भी हमारी बनायी फैक्ट्री में बनती है, तो स्कूल हमने बनाया, कपड़े हमारी फैक्ट्रियां में बनते हैं, तो उनलोगों ने क्या किया। मजाकिया लहजे में अपने नेताओं से कहा ..

मैं अपना भी देख रहा हूं, आप लोगों के पास तो भरोसे का सम्मेलन है, हमारे पास ऐसा कुछ नहीं है, इसलिए हम इस मंच से अपने लिए भी मांग रहे हैं, ताकि 2024 चुनाव में कांग्रेस भी जनता का भरोसा जीत सके, इसलिए 2023 में तो कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनाये ही, 2024 में लोकसभा चुनाव में केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनायें

मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस –

खड़गे ने सुरक्षा के मसले पर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आज तक मोदी सरकार ने एक कौआ नहीं मारा, एक चुहा नहीं मारा, बिल से चूहा निकालकर बोलते हैं ये मैने मारा है। इस दौरान खड़गे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलाउद्दीन का चिराग है, जो मांगते हैं, वो प्रदेश की जनता को मिल जाता है। उन्होंने प्रदेश के हर वर्ग के लिए काम किया है।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अंबिकापुर से 11 बाल कैदी फरार!

CHHATTISGARH : 11 juvenile prisoners escape from Ambikapur! अंबिकापुर. छत्तीसगढ़...