CG BIG NEWS : झिरिया स्टील प्लांट के विरोध में किसान स्थानीय बेरोजगार लामबंद, आब करेंगे गांधीवादी सत्याग्रह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS : Local unemployed farmers mobilized in protest against Jhiria Steel Plant, now Gandhi will do Satyagraha

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कहती है किसान हित में काम कर रही है।भूपेश सरकार ने राजनीति को बनाया व्यापार,जिसके चलते सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ भ्र्ष्टाचार के बीमारी से पीड़ित हैं। महासमुंद विधायक विनोद सेवन चंद्राकर विश्व धरोहर सिरपुर परिक्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र नहीं होंने के पश्चात कृषि भूमि पर मात्र आर्थिक लाभ के चलते महासमुंद विधानसभा और महासमुंद को बर्बाद कर रहें हैं।

उसी प्रकार छत्तीसगढ़ का सबसे पीड़ित जिला बेमेतरा होगा।बेमेतरा जिले में लगभग 100 कल कारखाने अवैधानिक रूप से आ रहे हैं, जिसका भुगतान ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल, रविन्द्र चौबे,मो. अकबर ने लिया है। बेमेतरा जिला ग्राम झिरिया के किसानों ने तुमगांव हाइवे किसान आंदोलन का सर्वे कर आंदोलन की सफलता से प्रभावित होकर गांधीवादी सत्याग्रह छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल दुबे के नेतृत्व को छत्तीसगढ़ में किसान हित का मानते हुए आंदोलन का नेतृत्व के लिए संदेश और आमंत्रण भेजा है।

छत्तीसगढ़ी भवन में जागेश्वर प्रसाद जी के नेतृत्व में 05 सदस्यीय प्रभारी टीम बनाई है, जिसमें सर्वश्री जागेश्वर प्रसाद,गिरधारी सिंह ठाकुर, वेगेन्द्र सोनवेर, चंद्रप्रकाश साहू, रघुनंदन साहू टीम में शामिल हैं। प्रथम बैठक का नेतृत्व करेंगे।ततपश्चात राज्य आंदोलनकारी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल दुबे किसानों की सभा लेकर सर्व सम्मति से एक्मतेंन होने पर आंदोलन का शंखनाद करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related