KEDARNATH KAPAT OPEN : Baba Kedarnath’s doors have opened! Flowers showered from a helicopter.
नई दिल्ली। आखिर वो पल आ ही गया जिसका भक्तों को इंतजार था। केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह ठीक 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खोल दिए गए और इसी के साथ यात्रा की आधिकारिक शुरुआत हो गई।
सुबह 4 बजे से ही पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। पंचमुखी डोली को पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर परिसर में लाया गया और तय समय पर जैसे ही कपाट खुले, माहौल “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।
इस खास मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। सबसे खास नजारा तब देखने को मिला जब हेलीकॉप्टर से मंदिर पर फूलों की बारिश की गई, जिसने पूरे माहौल को और भी भक्ति से भर दिया।
अब देश-विदेश से श्रद्धालुओं का केदारनाथ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है और धाम पूरी तरह आस्था में डूब गया है।

