KEJRIWAL CONTEMPT CASE : Judge recuses himself from Kejriwal case!
रायपुर डेस्क। दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल से जुड़े मामले ने अचानक बड़ा मोड़ ले लिया है। अवमानना याचिका पर चल रही सुनवाई के बीच ही जस्टिस तेजस कारिया ने खुद को इस केस से अलग कर लिया।
इस फैसले के बाद अब इस मामले की सुनवाई गुरुवार को किसी दूसरी बेंच के सामने होगी।
पूरा मामला कोर्ट की कार्यवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने से जुड़ा है, जिस पर अवमानना की याचिका दायर की गई थी। आरोप है कि कोर्ट की सुनवाई को रिकॉर्ड कर सार्वजनिक किया गया, जिससे न्यायपालिका की छवि प्रभावित हो सकती है।
जज के खुद को अलग करने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है। अब सबकी नजर इस पर है कि नई बेंच इस केस में क्या रुख अपनाती है और आगे क्या दिशा तय होती है।
