MAHARASHTRA AUTO STRIKE : मराठी नियम पर ऑटो हड़ताल अलर्ट!

Date:

MAHARASHTRA AUTO STRIKE : Auto strike alert on Marathi rule!

रायपुर डेस्क। महाराष्ट्र में मराठी भाषा अनिवार्य करने के फैसले ने सड़कों पर बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 मई से ऑटो-टैक्सी चालकों को मराठी बोलना, पढ़ना और लिखना आना जरूरी होगा, नहीं तो लाइसेंस तक रद्द हो सकता है।

अब इस फैसले के खिलाफ ऑटो यूनियन खुलकर मैदान में आ गई है। उनका कहना है कि पहले से काम कर रहे ड्राइवरों पर अचानक ये नियम थोपना गलत है। अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया, तो 4 मई से बड़ा आंदोलन शुरू होगा और सड़कों से ऑटो गायब हो सकते हैं।

यूनियन का दावा है कि पूरे राज्य में करीब 15 लाख ड्राइवर इस आंदोलन में शामिल होंगे, जिसमें मुंबई में ही 5 लाख ड्राइवर शामिल हैं। यानी अगर हड़ताल हुई तो मुंबई समेत बड़े शहरों की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पूरी तरह हिल सकती है।

28 अप्रैल को सरकार को आखिरी अल्टीमेटम दिया जाएगा। अगर बात नहीं बनी, तो मई की शुरुआत में ही आम लोगों को सड़कों पर ऑटो के लिए तरसना पड़ सकता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related