CG BREAKING : सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका, 3 महीने छुट्टी बंद!

Date:

CG BREAKING : Big blow to government employees, leave stopped for 3 months!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका आया है। सरकार ने साफ आदेश जारी कर दिया है। अगले 3 महीने तक छुट्टी लेना आसान नहीं होगा।

अब कोई भी कर्मचारी बिना अपने सीनियर की मंजूरी के छुट्टी पर नहीं जा सकेगा। अगर कोई बिना अनुमति गायब मिला, तो सीधा अनुशासनात्मक कार्रवाई झेलनी पड़ेगी।

सरकार का कहना है कि जनगणना और सुशासन तिहार जैसे बड़े कार्यक्रम सामने हैं, इसलिए प्रशासन को फुल अलर्ट मोड में रखा गया है।

यहां तक कि इमरजेंसी में भी पहले सूचना देना जरूरी होगा और बाद में लिखित में पुष्टि करनी पड़ेगी। लंबी छुट्टी पर जाने से पहले अपना काम किसी और को सौंपना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

साफ है अब अगले तीन महीने सरकारी कर्मचारियों के लिए “नो लीव” वाला सख्त दौर रहने वाला है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related