KEDAR KASHYAP MOTHER DEATH : वनमंत्री केदार कश्यप की माताजी मनकी देवी का निधन, सीएम ने जताया शोक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KEDAR KASHYAP MOTHER DEATH : Forest Minister Kedar Kashyap’s mother Manki Devi passes away, CM expresses grief

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप की मां, मनकी देवी कश्यप का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और पिछले कुछ दिनों से उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही थी।

इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया। सीएम साय ने कहा कि कैबिनेट के साथी केदार कश्यप की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की और शोकाकुल परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सीएम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में श्री केदार कश्यप जी और उनके परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करें।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related