CG BREAKING : Deputy Chief Minister’s statement on former CM Bhupesh Baghel’s allegations regarding the survey
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ‘सर्वे’ के आरोप लगाने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पष्ट किया कि सर्वे कौन कर रहा है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना किसी गड़बड़ी के किसी को डरने की जरूरत नहीं है और आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए।
भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में दावा किया था कि सर्वे एजेंसी की 70 टीमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों से पूछ रही हैं कि उन्हें गिरफ़्तार किया जाना चाहिए या नहीं। बघेल ने आरोप लगाया कि विधि सम्मत कार्रवाई करने की जगह सर्वे कराया जा रहा है।
इसके साथ ही हाल ही में शामिल नगरीय निकायों की बैठक पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर-मध्य क्षेत्रों के पांच नगरीय प्रशासन विभागों की बैठक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पीएम आवास, स्वच्छता अभियान और मोबिलिटी जैसी केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ ने इन योजनाओं में दो साल में अच्छी प्रगति की है और पीएम आवास में राज्य तीसरे स्थान पर है।
मेट्रो परियोजना के संबंध में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मेट्रो का काम प्रारंभिक स्तर पर है और भारत मेट्रो नेटवर्क के मामले में चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है। वहीं, दलहन-तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए अब किसानों को नई अनुमति और सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा।
