झारखंड के विधायकों का रायपुर में विरोध, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रायपुर में किया उग्र प्रदर्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। झारखंड में हुए घटना को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रायपुर में ठहरे झारखंड के विधायकों का विरोध किया है।

झारखंड में अंकिता मर्डर केस मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज नया रायपुर में उग्र विरोध प्रदर्शन किया। बता दे कि नया रायपुर स्थित मेय फेयर गोल्फ रिजॉर्ट में झारखंड के विधायक ठहरे हुए हैं। प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कार्यकर्ताओं को जेल ले जाकर बॉन्ड भरकर छोड़ दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने बताया ” झारखंड में एक बच्ची के साथ दर्दनाक घटना होती है और झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ आकर अय्याशी कर रहे हैं, यह हम होने नहीं देंगे। झारखंड के विधायकों को छत्तीसगढ़ से भगाने के लिए आज हम यहां आए हैं।

झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ आकर ऐश करना चाहते हैं तो यह हम होने नहीं देंगे, हम उनको यहां से खदेड़ने आए हैं :- अमित साहू

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की भूमि को बदनाम किया है। झारखंड के विधायकों को रायपुर लाकर भूपेश बघेल शराब परोसने का काम कर रहे हैं। झारखंड के विधायक रायपुर में ऐश कर रहे हैं। लेकिन विधायकों को इतना होश नहीं है कि झारखंड में एक युवक द्वारा महिला की जलाकर हत्या कर दी जाती है। झारखंड में महिलाओं के साथ अनाचार की घटनाएं बढ़ रही है। लेकिन झारखंड के विधायकों को झारखंड की चिंता नहीं है। झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ आकर अय्याशी करना चाहेंगे तो ऐसा हम बिल्कुल नहीं होने। आज हम विधायकों को यहां से खदेड़ने के लिए आए हैं।

भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में दारू वाले बाबा और शराब कोचिया के नाम से जाने जा रहे :- अमित साहू

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा ” भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में दारू वाले बाबा और शराब कोचिया के नाम से जाने जा रहे हैं। मेय फेयर रिसोर्ट में अंदर जाते हुए शराब का जो जत्था पकड़ा गया है इस तरह की हरकत कर भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। झारखंड के विधायकों को हम एक पल भी छत्तीसगढ़ में रुकने नहीं देंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related