LAXMI RAJWADE YOGA CONTROVERSY: Controversy erupts on Yoga Day; former MLA Gulab Kamro alleges insult to the ‘Lotus’!
LAXMI RAJWADE YOGA CONTROVERSY: बलरामपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के परिधान पर बने कमल के डिजाइन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब कमरों ने योग के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के तस्वीर को लेकर निशाना साधते हुए कहा की जिस कमल के दम पर सत्ता पाई, उसी को पैरों तले रौंद रही है।

पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब कमरों ने अपने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए मंत्री की साड़ी पर पर बने कमल के फूल के डिजाइन को लेकर कटाक्ष किया है।
अब गुलाब कमरों के द्वारा किए गए पोस्ट को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान सामने आया है जहां उन्होंने कहा कि कमल फूल छाप का सम्मान करना हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जानते हैं कि कैसे हमें कमल फूल का सम्मान करना हैं और जिस परिधान को लेकर बात कही जा रही है वह योगाभ्यास के लिए था जो कोई विषय नहीं है।
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है जिस कारण वह तुष्टिकरण कि राजनीति कर रही है साथ ही जनता जानती है कि यह स्वार्थ कि राजनीति करते हैं।
