MP UCC BILL PASSED : Ruckus in Assembly, CM Mohan Yadav raised slogans of Jai Shri Ram
रायपुर डेस्क। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन UCC को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के भारी विरोध के बीच UCC समेत सभी विधेयक पारित कर दिए गए।
हंगामे के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में जय श्रीराम के नारे लगाए और विपक्ष पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया।
NEET PROTEST : PM आवास तक कांग्रेस का मार्च, राहुल-प्रियंका और खड़गे धरने पर
मुख्यमंत्री ने कहा कि UCC लागू होने के बाद मध्य प्रदेश में भेदभाव खत्म होगा। उन्होंने कहा कि राम से रहीम और रविंदर से रॉबिन तक अब देश एक संविधान से चलेगा।
सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। उन्होंने दावा किया कि UCC लैंगिक आधार पर भेदभाव खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम है।
UCC लागू होने के बाद मध्य प्रदेश देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी।
