FBI: Indian gangster Major Singh on the FBI’s Most Wanted list!
FBI: अमेरिका की शीर्ष जांच एजेंसी FBI ने भारतीय नागरिक मेजर सिंह को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है.
उन पर एक अंतरराष्ट्रीय संगठित आपराधिक गिरोह के साथ मिलकर गंभीर अपराधों को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है.
फिलहाल FBI उसकी तलाश में जुटी है और लोगों से सूचना देने की अपील की है.
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के अनुसार, मेजर सिंह पंजाब से जुड़े जग्गू भगवानपुरिया आपराधिक गिरोह के एक सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहे थे. इस गिरोह का नेटवर्क भारत के साथ-साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य और अन्य देशों तक फैला हुआ है
लॉस एंजिल्स की अमेरिकी जिला अदालत ने 25 जून 2026 को मेजर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. उन पर गिरोहबंदी, अवैध हथियारों का कारोबार करने और नशीले पदार्थों की तस्करी की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं.
