BILASPUR HIGH COURT : हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, 3 नामों पर मुहर …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR HIGH COURT : The number of judges in the High Court will increase, 3 names approved…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द तीन नए जज मिल सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त की बैठक में बेंच कोटे से तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की सिफारिश की है।

RSS NEWS: RSS समन्वय बैठकों से युवाओं को साधने में लगा! 

कॉलेजियम ने संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नाम को मंजूरी दी है। अब प्रस्ताव राष्ट्रपति भवन जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति का रास्ता साफ होगा।

तीनों अधिकारियों का जिला अदालतों और न्यायिक प्रशासन में लंबा अनुभव रहा है। संतोष शर्मा वर्तमान में कोरबा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं, जबकि सुषमा सावंत प्रधान सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के पद पर कार्यरत हैं।

JHARKHAND PROTEST: सरकार ने रद्द की 44 भर्ती परीक्षाएं! 

वहीं सुधीर कुमार ने बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, दंतेवाड़ा, धमतरी और दुर्ग समेत कई जगहों पर न्यायिक जिम्मेदारियां संभाली हैं।

बार कोटे से भी 3 नाम आने की उम्मीद है। हाईकोर्ट प्रशासन ने बेंच और बार कोटे से पांच-पांच नाम कॉलेजियम को भेजे थे। पहले चरण में बेंच कोटे से तीन नामों की सिफारिश हुई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related