RSS NEWS: RSS aims to connect with the youth through coordination meetings!
RSS NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक बुधवार से विशाखापट्टनम के पास गुड़िलोवा स्थित ‘विज्ञान विहार’ विद्यालय में शुरू होगी।
इस अहम बैठक में जनसांख्यिकीय बदलाव, जनसंख्या असंतुलन, देश की वर्तमान स्थिति और भारतीय विकास मॉडल जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
इसके अलावा युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और नशा मुक्ति के लिए प्रभावी उपायों पर भी मंथन किया जाएगा।
बैठक में RSS प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह और अखिल भारतीय पदाधिकारी शामिल होंगे।
इसके अलावा संघ की प्रेरणा से काम करने वाले 32 संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, अखिल भारतीय संगठन मंत्री और चुनिंदा कार्यकर्ता भी बैठक में हिस्सा लेंगे।
इन संगठनों में भाजपा, विश्व हिंदू परिषद (VHP), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), भारतीय मजदूर संघ, राष्ट्र सेविका समिति और भारतीय किसान संघ समेत अन्य संगठन शामिल हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार संघ की किसी अखिल भारतीय बैठक में शामिल होंगे।
इस बैठक में विभिन्न संगठनों से 49 महिलाओं समेत कुल 253 प्रमुख कार्यकर्ता और संघ के पदाधिकारियों को मिलाकर करीब 327 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
