CG Guest Lecturers: Order issued for the appointment of guest lecturers in colleges!
CG GUEST LECTURERS : छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खाली पदों पर गेस्ट लेक्चरर और दूसरे गेस्ट स्टाफ के अपॉइंटमेंट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
उच्च शिक्षा संचालनालय की ओर से प्रदेश की राजकीय यूनिवर्सिटी के कुलसचिवों और सभी शासकीय कॉलेजों के प्राचार्यों को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
इसमें खाली पदों पर गेस्ट लेक्चरर की व्यवस्था के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यह अपॉइंटमेंट छत्तीसगढ़ गेस्ट लेक्चरर पॉलिसी 2024, संशोधित 2026 में दिए गए नियमों के अनुसार होगा। वित्त विभाग ने भी इस व्यवस्था के लिए सहमति दे दी है।
इनमें प्रोफेसर (Professor), असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor), लाइब्रेरियन (Librarian),स्पोर्ट्स ऑफिसर (Sports Officer), गेस्ट टीचिंग असिस्टेंट (Guest Teaching Assistant),गेस्ट लाइब्रेरी असिस्टेंट (Guest Library Assistant), गेस्ट स्पोर्ट्स असिस्टेंट (Guest Sports Assistant)पद शामिल है.
