CG PDS New Rule: Ration will now be available via fingerprint scan instead of OTP!
CG PDS NEW RULE: छत्तीसगढ़ में PDS फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए खाद्य संचालनालय ने अब राशन दुकानों से OTP के जरिए राशन वितरण पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
नए आदेश के तहत हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने के लिए स्वयं उपस्थित होकर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा।
OTP के नाम पर चावल का फर्जीवाड़ा किया जा रहा था जिसकी ढेरों शिकायतें संचालनालय और सरकार तक पहुंची थीं।
अधिकारियों का कहना है कि राशन दुकानों में अब आधार प्रमाणीकरण से ही राशन बांटने के निर्देश दिए गए हैं। यानी अब राशन के लिए हितग्राही को खुद मौजूद होकर अगूंठा लगाना होगा, तभी राशन मिलेगा।
राशन दुकानों का चावल खुले बाजार में बेचने वाले लोग राशन कार्ड वालों से OTP खरीद लेते थे। इसके बदले में उन्हें कैश पैसा दे दिया जाता था।
बाद में राशन दुकान पर पहुंच कर ओटीपी बताकर चावल खरीद लेते या राशन दुकान वालों को ही ज्यादा कीमत में बेच देते थे। ओटीपी से फर्जीवाड़ा बड़े शहरों में सबसे ज्यादा हो रहा था।
