WEST BENGAL SIR : 38 लाख अपीलें लंबित, वोटर लिस्ट से नाम कटने के आरोप पर SC ने मांगा जवाब

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

WEST BENGAL SIR : 38 lakh appeals pending, SC seeks response on allegations of names being deleted from voter list

रायपुर। पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान TMC सांसद और वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने एक विशेष वर्ग को निशाना बनाए जाने का भी आरोप लगाया।

NITIN GADKARI RETIREMENT : क्या रिटायर होंगे गडकरी?

कोर्ट में बताया गया कि करीब 38.10 लाख अपीलें लंबित हैं, जबकि अब तक सिर्फ करीब 83 हजार मामलों का निपटारा हुआ है। जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, उनकी अपीलों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, क्योंकि इससे उनका मताधिकार प्रभावित होता है।

VIRAL NEWS: गर्लफ्रेंड ने किया Kiss,आशिक को लगा 5500 का जुर्माना!

CJI जस्टिस सूर्यकांत ने भी कहा कि संसदीय चुनाव से पहले लंबित अपीलों का निपटारा हो जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से SIR से जुड़ी अपीलों, लंबित मामलों और निपटारे की स्थिति पर विस्तृत डेटा मांगा है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या SIR के दौरान बड़ी संख्या में नाम हटाए गए और क्या सभी अपीलों का समय पर निपटारा हो पाएगा?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related