BREAKING NEWS: TMC suspends Abhishek Banerjee from the party!
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाली ‘असली तृणमूल’ ने ‘कालीघाट टीएमसी’ के सेकंड-इन-कमांड और ममता के सबसे भरोसेमंद सेनापति अभिषेक बनर्जी को पार्टी से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है।
न्यूटाउन के पांच सितारा होटल में आयोजित पार्षदों और विधायकों के विशेष अधिवेशन में ‘असली’ तृणमूल की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की गई।
इस नई कमेटी में हावड़ा मध्य के विधायक अरूप राय को पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं, ममता के बेहद करीबी रहे फिरहाद हाकिम, अरूप विश्वास और रथिन घोष को पार्टी का वाइस उपाध्यक्ष बनाया गया है।
नवगठित कमेटी में जावेद खान, संदीपन साहा, सबीना यास्मिन और खुद ऋतब्रत बनर्जी को सामान्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इस नई व्यवस्था के बाद ममता बनर्जी के पास अब चेयरपर्सन का पद भी नहीं रहा। बागी गुट अब ममता बनर्जी को पार्टी में सिर्फ एक ‘मार्गदर्शक या सलाहकार’ के रूप में रखना चाहता है।
सत्ता परिवर्तन होते ही यह दबा हुआ गुस्सा एक बड़ी बगावत के रूप में सामने आ गया और अंततः अभिषेक बनर्जी को पार्टी से सस्पेंड कर ऋतब्रत गुट ने ममता बनर्जी को पूरी तरह अलग-थलग कर दिया है।
