IRAN US ISRAEL WAR : Oil missing, world in trouble!
नई दिल्ली। Iran पर United States और Israel के साथ चल रहा टकराव अब सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं रहा, इसका सीधा झटका दुनिया की जेब पर पड़ रहा है।
करीब 50 दिनों में हालात ऐसे बने कि 50 करोड़ बैरल से ज्यादा कच्चा तेल बाजार तक पहुंच ही नहीं पाया। यानी जितना तेल पूरी दुनिया को कई दिनों तक चला सकता था, वो अचानक गायब हो गया।
जरा समझिए असर कितना बड़ा है इतने तेल से दुनियाभर की फ्लाइट्स करीब 10 हफ्ते चल सकती थीं या पूरी दुनिया की गाड़ियों को 11 दिन तक फ्यूल मिल सकता था। अब यही सप्लाई रुकने से हर सेक्टर हिल गया है।
सबसे ज्यादा झटका खाड़ी देशों को लगा है। उत्पादन लाखों बैरल प्रति दिन तक गिर गया। एविएशन सेक्टर की हालत ये है कि जेट फ्यूल एक्सपोर्ट लगभग खत्म सा हो गया।
उधर, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं और बाजार में भारी उतार-चढ़ाव जारी है। एक्सपर्ट्स साफ कह रहे हैं कि ये सिर्फ अभी का नुकसान नहीं है रिफाइनरी और गैस इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान की भरपाई में सालों लग सकते हैं।
इस जंग का असर अब आपकी रोजमर्रा की जिंदगी तक आने वाला है। पेट्रोल-डीजल से लेकर फ्लाइट टिकट और खाने-पीने तक सब महंगा हो सकता है।

