CHHATTISGARH : सरगुजा में उलटी शादी, ‘कन्यादान’ नहीं ‘वरदान’, विदाई में रोया दूल्हा

Date:

CHHATTISGARH : Reverse wedding in Surguja, not ‘Kanyadaan’ but ‘Vardaan’, groom cries at farewell

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के Surguja से एक ऐसी शादी सामने आई है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। यहां सब कुछ उल्टा हुआ दूल्हा नहीं, दुल्हन बारात लेकर पहुंची और शादी के बाद दूल्हे को अपने घर विदा कराकर ले गई।

सुलपगा गांव में देवमुनि एक्का और बिलासुस बरवा की शादी मसीही रीति-रिवाज से हुई, लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट था ‘कन्यादान’ की जगह ‘वरदान’। यानी लड़की नहीं, लड़का विदा हुआ।

सबसे इमोशनल पल तब आया जब विदाई के वक्त दूल्हा फूट-फूटकर रोने लगा ठीक वैसे जैसे आमतौर पर दुल्हनें रोती हैं। इस नजारे ने हर किसी को हैरान कर दिया।

अब सवाल ये कि ऐसा क्यों हुआ? दरअसल, दुल्हन के घर में कोई भाई नहीं है। परिवार को बेटे की जरूरत थी, इसलिए दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ कि शादी के बाद दूल्हा ही ससुराल में रहेगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related