WEST BENGAL POLITICS : बंगाल में इस्तीफों की आंधी में उडी TMC,101 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Date:

WEST BENGAL POLITICS: TMC Swept Away in a Storm of Resignations in Bengal; 101 Councillors Quit the Party.

WEST BENGAL POLITICS : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बंगाल में TMC बड़े सियासी संकट से गुजर रही है।

राज्य की अलग-अलग नगरपालिकाओं से तृणमूल के 101 पार्षदों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

ये इस्तीफे विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी में अंदरूनी कलह, दलबदल और बगावत काफी बढ़ गए हैं।

उत्तर बैरकपुर- 15, गारुलिया- 18, कोंटाई- 14, हालिसहार- 16, भटपारा- 30, डायमंड हार्बर- 8, डायमंड हार्बर नगरपालिका से 8 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

इस समय ममता बनर्जी के सामने पार्टी को बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है।

साल 2011 में 35 साल के वाम शासन को खत्म कर सत्ता में आने वाली ममता को 2026 के विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

कुछ दिन पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि जिन नेताओं को पार्टी छोड़नी है, वो छोड़ सकते है मैं पार्टी फिर खड़ी कर लूंगी।

TMC के पार्षदों का बड़े स्तर पर इस्तीफा देना संकेत दे रहा है कि पार्टी का नगरपालिका नेटवर्क और बूथ स्तर पर संगठन तेजी से सिकुड़ रहा है।

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद वर्तमान राजनीतिक दौर में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के लिए सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को संगठित रखना है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related