AYUSH SHETTY BADMINTON : Has India found a new Sindhu-Axelson?
रायपुर डेस्क। भारतीय बैडमिंटन को नया सुपरस्टार मिल गया है नाम है आयुष शेट्टी। 20 साल का ये खिलाड़ी अब सिर्फ उभरता टैलेंट नहीं, बल्कि बड़ा खतरा बन चुका है दुनिया के टॉप खिलाड़ियों के लिए चीन में हुए बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में आयुष ने एक के बाद एक दिग्गजों को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया। सबसे बड़ी बात हैं कि 61 साल बाद कोई भारतीय इस टूर्नामेंट के सिंगल्स फाइनल में पहुंचा।
उनका खेल देखकर खुद विक्टर एक्सेलसन को अपना पुराना समय याद आ गया, जबकि पीवी सिंधु भी उन्हें नई पीढ़ी का सबसे दमदार खिलाड़ी मान रही हैं। 6 फीट 4 इंच लंबा ये खिलाड़ी सिर्फ स्मैश नहीं मारता, बल्कि कोर्ट पर दबाव झेलने और गेम पढ़ने में भी माहिर है। यही वजह है कि अब वो वर्ल्ड रैंकिंग में सीधे टॉप 20 में पहुंच गया है।
छोटे गांव से शुरू हुआ सफर अब इंटरनेशनल स्टेज तक पहुंच चुका है और अब नजरें वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन गेम्स पर हैं।

