DEEPIKA SECOND PREGNANCY : दीपिका फिर प्रेग्नेंट?

Date:

DEEPIKA SECOND PREGNANCY : Deepika pregnant again?

मुंबई। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस Deepika Padukone ने एक ऐसी इंस्टाग्राम पोस्ट डाल दी है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फोटो में उनकी बेटी दुआ नजर आ रही है, लेकिन असली चर्चा उस प्रेग्नेंसी किट को लेकर है, जिसे दुआ अपने हाथ में पकड़े दिख रही है और उसका रिजल्ट पॉजिटिव नजर आ रहा है।

बस फिर क्या था, पोस्ट सामने आते ही फैन्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि दीपिका दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने कहीं भी साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है, सिर्फ दो ईविल आई इमोजी के साथ पोस्ट शेयर की है, लेकिन इंटरनेट पर इसे ‘सीक्रेट अनाउंसमेंट’ माना जा रहा है।

कमेंट सेक्शन में लोगों की एक्साइटमेंट साफ दिख रही है। कोई कह रहा है दुआ अब बड़ी बहन बनने वाली है, तो कोई कपल को दूसरी गुड न्यूज के लिए बधाई दे रहा है।

दीपिका और Ranveer Singh पहले से ही बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। ऐसे में ये खबर अगर सच निकली, तो फैंस के लिए डबल खुशी होगी। फिलहाल, ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार है, लेकिन सोशल मीडिया पर माहौल पूरी तरह जश्न वाला बन चुका है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related