Iran-US-Israel War : Donald Trump ने ईरान के साथ संभावित समझौते के दिए संकेत

Date:

Iran-US-Israel War: Donald Trump Signals Potential Deal with Iran

Iran-US-Israel War: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि ईरान के साथ समझौता जल्द हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के हालिया हमलों से ईरान की सेना और नेतृत्व कमजोर हुआ है, जिससे बातचीत तेज हुई है।

 

Donald Trump ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा, “हमने उनके 158 जहाज, पूरी नौसेना, वायुसेना और ज्यादातर मिसाइलों को नष्ट कर दिया।”

 

Donald Trump ने  कहा, “हमने उनसे 15 मांगें रखी थीं और ज्यादातर बातों पर वे सहमत हैं। ईरान ने अमेरिका को तेल देकर सद्भाव दिखाया है। उन्होंने हमें तेल से भरे कई बड़े जहाज दिए हैं और आज भी 20 और जहाज देने की बात कही है, जिनकी आपूर्ति कल से शुरू होगी।

 

Donald Trump ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने शर्तें नहीं मानीं तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा, “उन्हें परमाणु हथियार छोड़ने होंगे, तभी वे फिर से एक मजबूत देश बन सकते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनका देश भी खतरे में पड़ सकता है।”

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related