CG VIRAL VIDEO : सर्किट हाउस गेट पर पुलिस से भिड़ीं गौरी गुप्ता, VIDEO वायरल

Date:

CG VIRAL VIDEO : Gauri Gupta clashes with police at Circuit House gate, VIDEO goes viral

बिलासपुर। Bilaspur में CM दौरे के दौरान अचानक माहौल गरमा गया। सर्किट हाउस के बाहर BJP नेत्री Gauri Gupta को एंट्री से रोक दिया गया, जिसके बाद उन्होंने वहीं पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि गौरी गुप्ता ने खुद को प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बताते हुए कहा कि उन्हें रोकना प्रोटोकॉल के खिलाफ है। गुस्से में उन्होंने पुलिस को फटकारते हुए कहा “प्रोटोकॉल नहीं जानते? एसपी भी नहीं रोकते।”

कुछ देर के लिए गेट पर जमकर बहस और हंगामा चलता रहा। माहौल इतना गरम हो गया कि मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।

आखिरकार एक अन्य BJP नेता के दखल के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related