Nitin Nabin gets emotional upon resigning as MLA; expresses gratitude to the public.
Nitin Nabin News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र की जनता के नाम भावुक संदेश लिखा है। भाजपा के अध्यक्ष Nitin Nabin राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं। इसके कारण उन्होंने अपने विधायक पद से इस्तीफा दिया है।

उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भावुक पोस्ट करते हुए लिखा, “कार्यकर्ताओं ने मुझे भाई के रूप में, परिवार के सदस्य के रूप में और अभिभावक के रूप में अंगुली पकड़कर आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। मैं पटना और बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूं कि जो परिवार का भाव उन्होंने मुझे दिया है, उसका मैं सदैव सम्मान करता रहूंगा।”
