CG HOSTEL ABUSE CASE : छात्रावास में बच्चों पर अत्याचार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG HOSTEL ABUSE CASE : Torture of children in hostel!

बालोद. Balod जिले के चिखलाकसा स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अधीक्षक Shubham Sakhare पर बच्चों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

मामला तब खुला जब जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष Prashant Bala Bokde को इसकी जानकारी मिली और वे सीधे छात्रावास पहुंच गए। बच्चों से बात करने पर जो सामने आया, उसने सबको हिला दिया बच्चों ने बताया कि उन्हें रोज प्रताड़ित किया जाता है।

जब इस बारे में अधीक्षक से सवाल किया गया, तो उन्होंने खुद नेता से ही अभद्रता शुरू कर दी। पूरे विवाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गाली-गलौज साफ सुनाई दे रही है।

मामला बढ़ते ही कलेक्टर Divya Mishra ने तुरंत एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस पहुंची और आरोपी अधीक्षक को हिरासत में ले लिया।

घटना की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन भी छात्रावास पहुंच गए और सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पढ़ाई के लिए भेजे बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related