CHHATTISGARH : चिता के पास तंत्र साधना का आरोप, बाबा की पिटाई!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Baba beaten up for allegedly practicing tantric rituals near the funeral pyre!

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में श्मशान घाट पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। महिला की जलती चिता के पास तंत्र साधना करने और हड्डियां निकालने के आरोप में लोगों ने एक बाबा की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर को कोनी निवासी अनिता यादव ने आत्महत्या कर ली थी। उसी शाम परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया। आरोप है कि रात में शिवराम बाबा कुछ लोगों के साथ श्मशान घाट पहुंचा और चिता के पास कथित तौर पर तंत्र साधना करने लगा।

परिजनों का दावा है कि चिता से महिला का सिर और हड्डियां गायब मिलीं। मौके पर मिले एक बुजुर्ग ने बताया कि बाबा मंत्र पढ़ते हुए चिता पर शराब की बूंदें डाल रहा था। उसने यह भी कहा कि हड्डियां बाबा ने निकाली थीं, लेकिन कहां रखीं, इसकी जानकारी उसे नहीं है।

इस बात से नाराज मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शिवराम बाबा को पकड़ लिया। वायरल वीडियो में लोग उसे जमीन पर घसीटते, बाल पकड़कर खींचते और लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं।

मारपीट में बाबा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है। फिलहाल FIR दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREKING : रायपुर में 9 अफसरों की जिम्मेदारी बदली, किसे मिली नई कुर्सी?

  रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल...

CHHATTISGARH : आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, 15 दिसंबर को विधानसभा घेराव!

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने सरकार के खिलाफ...

RAHUL GANDHI RELIEF : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाई कोर्ट में होगी सुनवाई!

  नई दिल्ली। कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले...