IPL 2026 : BCCI against girlfriend culture …
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट की दुनिया से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को चौंका दिया है। मैदान के बाहर खिलाड़ियों का ‘लव लाइफ स्टाइल’ अब BCCI की नजर में आ गया है। खबर है कि बोर्ड जल्द ऐसे नियम ला सकता है, जिससे खिलाड़ियों का गर्लफ्रेंड्स के साथ होटल में रुकना, टीम के साथ ट्रैवल करना या खुल्लम-खुल्ला साथ घूमना कंट्रोल किया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक BCCI की चिंता सिर्फ रिलेशनशिप नहीं, बल्कि उससे जुड़े बेटिंग ऐप्स, ब्रांड प्रमोशन और एंटी करप्शन रिस्क को लेकर है। कुछ खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और कुछ ऐसे ब्रांड प्रमोट करती दिखी हैं जो बोर्ड की गाइडलाइन के खिलाफ माने जाते हैं।
यही वजह है कि अब अगली मीटिंग में IPL के लिए भी फैमिली और पार्टनर पॉलिसी पर चर्चा हो सकती है। अगर फैसला हुआ तो आने वाले सीजन में खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ पर भी बोर्ड की नजर होगी। सवाल बड़ा है क्या अब IPL में प्यार भी नियमों के दायरे में आने वाला है?

