DELHI-DEHRADUN EXPRESSWAY: 12 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे की खुली पोल, इंजीनियर और प्रोजेक्ट मैनेजर सस्पेंड! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI-DEHRADUN EXPRESSWAY: Flaws exposed in ₹12,000-crore expressway; engineer and project manager suspended!

DELHI-DEHRADUN EXPRESSWAY: 12 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहली बारिश में ही शामली के पास गड्ढे हो जाने का मामला गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI ने सोशल मीडिया पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है।

NHAI ने कहा है, “दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर बारिश के बाद सड़क धंसने से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद है। उस हिस्से को ठीक कर दिया गया है और सामान्य ट्रैफ़िक के लिए खोल दिया गया है।

पोस्ट में आगे कहा गया है, “यह घटना एक जगह पर पानी जमा होने की वजह से हुई, क्योंकि वहां पर पक्का क्रॉस-ड्रेनेज सिस्टम चालू नहीं किया जा सका था।

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि स्थानीय लोगों ने लगातार विरोध किया; उन्होंने बैलेंसिंग कलवर्ट को जोड़ने की अनुमति नहीं दी।

इसके बजाय कलवर्ट के रास्ते का इस्तेमाल गाड़ियों के आने-जाने के लिए करने लगे. इस वजह से पानी की निकासी का जो सिस्टम बनाया जाना था, वह चालू नहीं हो पाया।

कल हुई घटना के बाद, एनएचएआई ने तुरंत मरम्मत का काम शुरू किया और बारिश के पानी की सुरक्षित निकासी के लिए एक अस्थायी समानांतर नाला बनाना शुरू कर दिया है, ताकि पक्का ड्रेनेज सिस्टम चालू होने तक पानी ठीक से निकल सके।

एनएचएआई ने बताया है, “इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रोजेक्ट डायरेक्टर, अथॉरिटी इंजीनियर और ईपीसी कॉन्ट्रैक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि अथॉरिटी इंजीनियर के टीम लीडर और कॉन्ट्रैक्टर के प्रोजेक्ट मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया है.”

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि सड़क धंसने की वजह से बीच में गड्ढे हो गए हैं और सड़क पर ट्रैफ़िक जारी है, जिससे हादसे का ख़तरा पैदा हो गया था

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि इस घटना पर गंभीर संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से संबंधित प्रोजेक्ट डायरेक्टर, अथॉरिटी इंजीनियर और ईपीसी (EPC) ठेकेदार को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया है।

साथ ही अथॉरिटी इंजीनियर के टीम लीडर और ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related