CG HIGH COURT: छत्तीसगढ़ में बड़ा न्यायिक फेरबदल, 17 अधिकारियों के तबादले! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG High Court: Major judicial reshuffle in Chhattisgarh; 17 officials transferred!

 

CG HIGH COURT: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में प्रशासनिक संतुलन और कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग (Higher Judicial Service) के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी इस आदेश के तहत कई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीशों और हाईकोर्ट रजिस्ट्री के महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

 

हाईकोर्ट रजिस्ट्री व विशेष न्यायालयों में नियुक्तियां

जारी आदेश के अनुसार, जगदलपुर के प्रथम जिला-सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत को जगदलपुर स्थित विशेष न्यायालय का स्पेशल जज (NIA कोर्ट) नियुक्त किया गया है। वहीं, हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव ओमप्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

बलौदाबाजार के प्रधान जिला-सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) बनाया गया है। इसके अलावा, बिलासपुर के द्वितीय जिला-सत्र न्यायाधीश रूपनारायण पात्रे को हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी का सचिव और बलौदाबाजार के प्रथम जिला-सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी, बिलासपुर में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

जिला एवं सत्र न्यायालयों के प्रभार में बदलाव

जिलों के मुख्य न्यायाधीशों की पदस्थापना में भी बड़ा बदलाव किया गया है:

 

रायपुर: हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) रहे सुमित कपूर को रायपुर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

 

बलौदाबाजार: सूरजपुर की प्रधान जिला-सत्र न्यायाधीश विनिता वारनेर को बलौदाबाजार भेजा गया है। वहीं, एनआईए कोर्ट की स्पेशल जज संगीता नवीन तिवारी को बलौदाबाजार का प्रथम जिला-सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

 

सूरजपुर: परिवार न्यायालय सूरजपुर के प्रधान न्यायाधीश थामस एक्का को अब सूरजपुर का ही प्रधान जिला-सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

 

बलरामपुर-रामानुजगंज: छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी के एडिशनल डायरेक्टर अमित कुमार कोहली को बलरामपुर-रामानुजगंज का प्रधान जिला-सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। यहां से प्रथम जिला-सत्र न्यायाधीश डॉ. मनोज कुमार प्रजापति को सारंगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

 

रायपुर, जगदलपुर व सारंगढ़ में अन्य फेरबदल

आदेश के तहत रायपुर और जगदलपुर की त्वरित सुनवाई वाली व अतिरिक्त जिला अदालतों में भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। विनय कुमार प्रधान को एफटीसी (POCSO) रायपुर से रायपुर की ही एफटीसी कोर्ट में भेजा गया है। डमरूधर चौहान को रायपुर में षष्ठम अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश से दशम अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। सारंगढ़ के द्वितीय अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश अमित राठौर का तबादला रायपुर किया गया है।

 

वहीं, सिद्धार्थ अग्रवाल को जगदलपुर में द्वितीय से प्रथम अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश और किरण कुमार जांगड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज में प्रथम अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है। हाईकोर्ट की ओर से यह विस्तृत आदेश आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related