PASSENGER BUS ACCIDENT: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PASSENGER BUS ACCIDENT: Bus carrying passengers plunges into gorge; 40 dead!

 

PASSENGER BUS ACCIDENT: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान की सीमा पर यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई।

माना जा रहा है कि बस का अचानक से ब्रेक फेल हो गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल, हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बस में हादसे के दौरान कुल 48 लोग सवार थे, जिसमें 40 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हैं।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के मीडिया और राजनीतिक मामलों के सलाहकार शाहिद रिंद के एक बयान में कहा गया है ‘शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में 40 लोगों की मौत हुई है और आठ अन्य घायल हुए हैं।”

बयान में यह भी कहा गया कि बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के निर्देश पर घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

बस बलूचिस्तान के क्वेटा से पेशावर जा रही थी. लेकिन जैसे ही बस खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में पहुंची, तो बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया. ब्रेक फेल होने की वजह से बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और खाई में गिर गई।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हादसे के बाद सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव और बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा, पूरा देश इस दुखद घटना में प्रभावित परिवारों के दुख में बराबर का भागीदार है. फिलहाल, सभी मृतकों के शवों को झोब DHQ भेज दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related