CHHATTISGARH : 45 डिग्री की गर्मी में जनगणना करने वाले कर्मचारियों ने उठाई बड़ी मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Census workers raised a major demand in 45-degree heat.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना ड्यूटी निभाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों ने अब सरकार से बड़ा फैसला लेने की मांग कर दी है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने विशेष अर्जित अवकाश और लंबित मानदेय के तत्काल भुगतान की मांग उठाई है।

फेडरेशन का कहना है कि 1 मई से 30 मई तक भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच कर्मचारियों ने घर-घर जाकर राष्ट्रीय महत्व का यह काम पूरा किया। कई लोगों ने छुट्टियां छोड़ीं, पारिवारिक समय का त्याग किया और अतिरिक्त घंटे काम किया, लेकिन अब तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इतनी कठिन परिस्थितियों में किए गए कार्य के सम्मान में विशेष अर्जित अवकाश दिया जाना चाहिए। साथ ही, लंबित भुगतान में हो रही देरी से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

EPFO NEW RULES: EPFO ने जारी किया नया अलर्ट! 

फेडरेशन ने सरकार के सामने तीन बड़ी मांगें रखी हैं, जनगणना ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को विशेष अवकाश मिले, लंबित मानदेय तुरंत जारी किया जाए और भविष्य में ऐसे राष्ट्रीय कार्यों के लिए समयबद्ध भुगतान की स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।

अब प्रदेशभर के कर्मचारियों की नजर सरकार के फैसले पर टिकी है। देखना होगा कि कर्मचारियों की इस मांग पर कब और क्या निर्णय लिया जाता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related