EPFO New Rules: EPFO has issued a new alert!
EPFO NEW RULES: ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के करीब 8 करोड़ कर्मचारियों को अपनी बेसिक सैलरी का 12% अंशदान करना पड़ता था और कंपनी के लिए भी इतना ही योगदान करना अनिवार्य था।
मगर, केंद्र ने 29 जून को नई कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 2026 को अधिसूचित कर दिया।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। EPFO ने कहा है कि अब 15,000 रुपये की तय सैलरी सीमा पर 12% का योगदान देना ही अनिवार्य होगा। यह 1,800 रुपये महीना बनता है। इससे ऊपर आप जो भी पैसा PF में जमा करेंगे, उसे स्वैच्छिक माना जाएगा।
इसका मतलब यह है कि अगर आपकी बेसिक सैलरी महीने की 1 लाख रुपये भी है, तो आपके PF में अनिवार्य रूप से सिर्फ 1,800 रुपये ही कटेंगे और इतना ही हिस्सा कंपनी मिलाएगी। हालांकि, आपके पास यह विकल्प रहेगा कि आप अपनी बाकी बची सैलरी में से कुछ हिस्सा रिटायरमेंट की बचत के तौर पर PF में जमा कर सकें।
