CG SUSPENSION: वायरल वीडियो पर शिक्षक-शिक्षिका निलंबित! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SUSPENSION: Teacher suspended over viral video!

 

CG SUSPENSION: जांजगीर-चांपा के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोड़सरा के एक शासकीय स्कूल में शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर के निर्देश पर हुई विभागीय जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर शिक्षक और शिक्षिका के कथित आपत्तिजनक आचरण का वीडियो वायरल हुआ था।

मामला सामने आते ही जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए।जांच के दौरान विद्यालय के स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए, जिनमें संबंधित शिक्षक और शिक्षिका की पहचान की गई।

शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार निलंबित शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नवागढ़ तथा संबंधित शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अकलतरा निर्धारित किया गया है।

विभाग ने दो टूक कहा है कि भविष्य में भी शिक्षकों के आचरण से जुड़े ऐसे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध नियमों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related