ASSAM ELECTION RESULT : हिमंत सरमा की हैट्रिक तय? रुझानों ने विपक्ष की नींद उड़ाई!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ASSAM ELECTION RESULT : Is Himanta Sarma certain to win a hat-trick? The trends have given the opposition sleepless nights!

नई दिल्ली। असम से इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। शुरुआती रुझानों ने पूरे चुनावी मुकाबले को लगभग एकतरफा बना दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई में बीजेपी 90 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 30 सीटों के अंदर सिमटती दिख रही है।

126 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 64 सीट चाहिए, लेकिन बीजेपी इस आंकड़े को बहुत पीछे छोड़ चुकी है और अब ‘सुपर मेजॉरिटी’ की तरफ बढ़ती दिख रही है। रुझानों ने साफ संकेत दे दिए हैं कि असम में कमल की हैट्रिक लगभग तय मानी जा रही है।

गुवाहाटी से लेकर कई जिलों तक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। ढोल-नगाड़े, मिठाइयां और जीत के नारे माहौल गरमा रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस कैंप में सन्नाटा बताया जा रहा है। बड़ा सवाल अब सिर्फ इतना क्या यह हिमंत सरमा की अब तक की सबसे बड़ी जीत बनने जा रही है?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related