Cg Viral Video: High-voltage commotion between two groups at City Center; police investigating.
बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास सिटी सेंटर में बीती रात दो गुटों के बीच जमकर विवाद और गाली-गलौज का मामला सामने आया है।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे के साथ तीखी नोकझोंक और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं।
विवाद के दौरान सार्वजनिक स्थान पर काफी तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
