CG BREAKING : अब पैसे की तंगी नहीं रोकेगी खिलाड़ियों को, सरकार देगी 3 लाख तक की मदद!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Now financial crunch will not stop players, government will provide aid up to Rs 3 lakh!

रायपुर। CG BREAKING छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि जो खिलाड़ी ओलंपिक, एशियाड, राष्ट्रमंडल खेलों या विश्व कप जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेंगे, उन्हें अधिकतम 3 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। कई खिलाड़ी आर्थिक तंगी के चलते ऐसे बड़े मंचों से वंचित रह जाते थे, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

तैयारी के लिए मिलेगा खेल उपकरणों का फंड

CG BREAKING राज्य सरकार ने बजट में इस प्रावधान के तहत खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पूर्व तैयारी हेतु खेल उपकरणों की व्यवस्था के लिए भी फंड जारी करने की घोषणा की है। यह सहायता क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाएगी।

क्या होगी प्रक्रिया?

सहायता प्राप्त करने के लिए खिलाड़ियों को चयन पत्र और वास्तविक यात्रा टिकट प्रस्तुत करना होगा।

यात्रा व्यय की गणना इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर की जाएगी।

प्रस्तावों पर प्रभारी मंत्री की अनुसंशा और कलेक्टर की स्वीकृति के बाद सहायता दी जाएगी।

50 करोड़ का बजट, 6 बिंदुओं पर फोकस

CG BREAKING खेल संचालक तनुजा सलाम ने बताया कि इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 50 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसका उपयोग इन प्रमुख बिंदुओं पर किया जाएगा।

गांव से जिला मुख्यालय तक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना

प्रतिभाओं की पहचान और खेल मैदानों का उन्नयन

खेल उपकरणों की व्यवस्था

क्लब संस्कृति को बढ़ावा देना

पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करना

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन

निर्माण कार्य और आर्थिक सहयोग

स्टेडियम या इंडोर हॉल निर्माण के लिए जिला कलेक्टर के प्रस्ताव पर खेल विभाग निर्णय ले सकेगा।

80 लाख तक के प्रस्ताव विभागीय स्तर पर और 3 करोड़ तक के प्रस्तावों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति ली जाएगी।

पंजीकृत खेल क्लबों को 5 लाख तक की सहायता और उपकरणों की मंजूरी संचालनालय स्तर पर दी जाएगी।

खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा लाभ

CG BREAKING खिलाड़ियों को योजना के अंतर्गत सीधा लाभ मिलेगा। जिला खेल अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव भेजने पर प्रतिभा खोज, खेल वृत्ति, और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार का यह निर्णय प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को आगे लाने में सहायक होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...