Hajj Pilgrims Death: मक्का में 52 डिग्री तक पहुंचा पारा, भीषण गर्मी से गई 550 हज यात्रियों की जान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

यरुशलम। सऊदी अरब के मक्का मदीना में हज यात्रा के लिए लाखों हज यात्री इकट्ठा हुए हैं। इस बीच यात्रियों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि मक्का में गर्मी से कुल 550 हज यात्रियों की मौत हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 323 तो मिस्र के हैं जबकि अन्य अलग-अलग देशों के हैं। इन सभी यात्रियों की मौत के लिए भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को जिम्मेदार बताया गया है। एक राजनयिक ने इन सभी की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मिस्र के 323 हज यात्रियों में सिवाय एक को छोड़कर सभी की मौत गर्मी की वजह से हुई है। वहीं एक हज यात्री भीड़ के दौरान घायल हो गया। यह आंकड़ा मक्का के पास अल-मुआइसम में अस्पताल के मुर्दाघर से आया है।

जॉर्डन के 60 लोग भी बने भीषण गर्मी के शिकार

राजनयिकों के मुताबिक कम से कम 60 जॉर्डन के लोगों की भी मौत हुई है, जबकि मंगलवार को अम्मान द्वारा आधिकारिक तौर पर 41 लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ताजा आंकड़ों के साथ ही कई देशों द्वारा अब तक बताई गई कुल मौतों की संख्या 577 हो गई है। राजनयिकों ने बताया कि मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघरों में से एक अल-मुआइसम में कुल 550 शव थे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...