नक़ली गुटका बनाने वाले के घर जीएसटी का छापा, बड़ी मात्रा में नक़ली गुटका और गुटका बनाने की मशीन ज़ब्त…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महासमुंद|। जिले के बड़े कारोबारी के घर देर रात जीएसटी विभाग की टीम ने दबिश दी। जहां से कई बड़ी मात्रा में नकली गुटका और गुटका बनाने की मशीन टीम ने जब्त की है।

CG NEWS: बताया जा रहा है कि महासमुंद जिले के नवापारा के रहने वाले धीरज सरफराज के घर में बीती रात 11 बजे जीएसटी विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने छापा मारा। जिसके बाद मौके से टीम ने 11 बोरा नकली सितार गुटका जब्त किये जाने की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा गुटका बनाने वाली मशीन को भी जीएसटी विभाग की टीम ने जब्त कर कार्यवाही की।

CG NEWS: जब्त गुटका और मशीन की कीमत लाखों रूपये की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जब जीएसटी विभाग की टीम मौके पर छापेमार कार्यवाही करने के लिए पहुंची तब तक खाद्य विभाग और पुलिस विभाग को सूचना नहीं दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि नकली गुटका और गुटका बनाने वाली मशीन जब्ती की कार्यवाही के बाद खाद्य विभाग और पुलिस को सूचना दी जायेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related